अमेरिका का दावा रूसी विदेश मंत्री कर सकते है उत्तर कोरिया का दौरा, युद्ध सामग्री समेत अन्य सैन्य उपकरण पर हो सकता है समझौता

Anupam Kumar
2 Min Read

विदेश: रूस और युक्रेन युद्ध के बीच अमेरिका ने दावा किया है कि रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव इस हफ्ते उत्तर कोरिया का दौरा कर सकते हैं। रूस की यात्रा ऐसे समय पर हो रही है जब अमेरिका ने दावा किया है कि प्योंगयांग ने यूक्रेन में लड़ाई में उपयोग के लिए रूस को युद्ध सामग्री और सैन्य उपकरण दिए थे।
वहीं,शुक्रवार को व्हाइट हाउस ने कहा था कि कोरिया से उपकरण और गोला-बारूद के 1,000 से अधिक कंटेनर रूस भेजे गए हैं।
बता दें कि मंत्रालय ने एक संक्षिप्त बयान में कहा कि सर्गेई लावरोव बुधवार और गुरुवार को उत्तर कोरिया में होंगे। इसमें यह नहीं बताया गया कि वह उत्तर कोरिया में किससे मिलेंगे या इस यात्रा का उद्देश्य क्या होगा।

ध्यान देने योग्य है कि उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलने और प्रमुख सैन्य स्थलों का दौरा करने के लिए पिछले महीने रूस की यात्रा की थी।
वहीं,यूक्रेन के साथ लंबे संघर्ष के कारण रूस का युद्ध सामग्री भंडार खत्म हो चुका है। रूस की मदद के लिए उत्तर कोरिया की संभावित योजना को लेकर कई अटकलें शुरू हो गई हैं।
व्हाइट हाउस राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा कि अमेरिका का मानना है कि किम उत्तर कोरिया के सैन्य और परमाणु कार्यक्रम को बढ़ावा देने के लिए युद्ध सामग्री के बदले में परिष्कृत रूसी हथियार प्रौद्योगिकियों की मांग कर रहा है।
साथ ही व्हाइट हाउस ने इसको लेकर कई तस्वीरें जारी कीं, जिसमें देखा जा सकता है कि कंटेनरों को ट्रेन के माध्यम से दक्षिण-पश्चिमी रूस ले जाने से पहले रूसी ध्वज वाले जहाज पर लादा जा रहा है। व्हाइट हाउस के अनुसार, कंटेनर 7 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच भेजे गए थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *