मिरर मीडिया रांची : अब रांची के रिम्स में कुपोषण का उपचार किया जाना संभव हो पाएगा। बता दें कि इसके लिए जल्द ही कुपोषण उपचार केंद्र खोले जाएंगे। जिसके बाद कुपोषण से पीड़ित लोगों का इलाज किया जा सकेगा।
खबर के अनुसार 31 अक्टूबर को रांची के रिम्स में कुपोषण उपचार केंद्र का उद्घाटन किया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता कुपोषण उपचार केंद्र का उद्घाटन करेंगे। इसी के साथ रिम्स के डायलिसिस यूनिट का भी विधिवत उद्घाटन होगा।

