सिखों के प्रसिद्ध तीर्थ हेमकुंड साहिब के कपाट 10 अक्तूबर को बंद होंगे

Amita kaushal
1 Min Read

मिरर मीडिया : सिखों के विश्व प्रसिद्ध तीर्थ हेमकुंड साहिब के कपाट 10 अक्टूबर को पूरे विधि विधान के साथ बंद होंगे। हेमकुंड गुरुद्वारा मैनेजमेन्ट ट्रस्ट के  उपाध्यक्ष नरेन्द्र जीत सिंह बिन्द्रा ने यह जानकारी दी l कोविड के चलते इस साल हेमकुंड साहिब के कपाट चारधाम यात्रा के साथ 18 सितंबर को खुले थे। अभी तक यहां पांच हजार श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।

नरेन्द्र जीत सिंह बिन्द्रा ने हेमकुंड यात्रा पर आने वाले यात्रियों से अनुरोध किया है कि, वे 10 अक्टूबर तक ही यात्रा की योजना बनाएं। उन्होंने कहा कि मौसम को देखते हुए ट्रस्ट ने यह निर्णय लिया है। हेमकुंड साहिब को श्रद्धालुओं के लिए अब 6 महीने बाद खोला जाएगाl बता दें कि, चमोली जनपद में समुद्रतल से 15 फीट की ऊंचाई पर हेमकुंड साहिब स्थित है।

गौरतलब है कि, कोरोना के चलते लंबे समय तक श्रद्धालु गुरुद्वारा साहिब के दर्शन नहीं कर सके थेl हेमकुंड साहिब के कपाट हमेशा 25 मई को खोल दिए जाते थे। लेकिन इस बार कोरोना संक्रमण के चलते कपाट करीब साढ़े तीन महीने देरी से खोले गए थे।

Advertisement
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *