वीमेंस की टीचर ने ऊंचा किया यूनिवर्सिटी का नाम, अन्तरराष्ट्रीय मास्टर्स चैम्पियनशिप में गोल्ड, स्वर्ण व रजत पदक किया हासिल

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : कुलपति प्रो. डॉ अंजिला गुप्ता ने प्रथम ओपन अन्तरराष्ट्रीय मास्टर्स चैम्पियनशिप–2023 दुबई में शांति मुक्ता बारला की जीत की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य कामना की। बारला ने अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल कर जमशेदपुर वीमेन्स यूनीवर्सिटी का नाम ऊंचा किया है। विश्वविद्यालय के लिए यह बड़े ही गौरव की बात है। यह प्रतियोगिता 29 नवम्बर 2023 तक चलेगी। इन्होंने 80 मीटर हरडल्स में स्वर्ण पदक, 5000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक, 4 x100 मीटर रिले रेस में सिल्वर पदक, जैवलीन थ्रो में ब्रोन्ज पदक हासिल किया है। बारला ने पहले भी कई पदक हासिल कर विश्वविद्यालय का नाम रौशन किया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *