महात्मा गांधी जयंती पर होगी पदयात्रा
मिरर मीडिया धनबाद : महात्मा गांधी की जयंती पर धनबाद के लोगों को कानून की जानकारी देने के लिए धनबाद के तमाम न्यायिक पदाधिकारी, जिला प्रशासन के तमाम पदाधिकारी ,सिविल कोर्ट कर्मचारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के पैनल अधिवक्ता, पैरा लीगल वालंटियर और स्कूली बच्चे शनिवार को सड़क पर उतरेंगे।
इस बाबत जानकारी देते हुए धनबाद के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह चेयरमैन जिला विधिक सेवा प्राधिकार राम शर्मा ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिले में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जाएगा यह कार्यक्रम 2 अक्टूबर से शुरू होकर 14 नवंबर तक चलेगी जिसकी शुरुआत महात्मा गांधी जयंती के दिन सुबह 7 बजे होगी।
आपको बता दें कि सुबह 7 बजे धनबाद सिविल कोर्ट तमाम न्यायिक पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, सिविल कोर्ट कर्मचारी, पैनल अधिवक्ता, एन जीओ, मेडीयेटर हाथ में बोर्ड, लेकर सिविल कोर्ट से सिटी सेंटर सिटी सिविल कोर्ट तक की पदयात्रा करेंगे। सारे पोस्टर बैनर, बोर्ड में विभिन्न कानूनों की जानकारी और नालसा द्वारा लोगों के लिए चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं की जानकारी रहेगी।
वही प्राधिकार की सचिव सह अवर न्यायाधीश निताशा बारला ने बताया कि 2 अक्टूबर से लेकर 14 नवंबर तक जिले के तमाम पंचायत ब्लॉक और गांव में जागरूकता शिविर लगाया जाएगा। जिसमें न्यायिक पदाधिकारी के साथ विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। मौके पर ही लोगों से आवेदन लिया जाएगा जिसका ऑन स्पॉट निपटारा किया जाएगा