मिरर मीडिया : उत्तरप्रदेश प्रशासन की मनाही के बावजूद लखीमपुर खीरी जाने के निकलीं प्रियंका गांधी को यूपी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रियंका गांधी को पुलिस ने लखीमपुर खीरी जाते वक्त हरगांव से हिरासत में लिया गया।
गौरतलब है कि लखीमपुर खीरी में कल की हिंसा में मारे गए 4 किसानों के शवों के साथ सैकड़ों की तादाद में किसान धरने पर बैठे है। प्रशासन ने पूरे जिले में धारा 144 लगा रखी है, वहां किसी को जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है। जिले में इंटरनेट सर्विस भी बंद कर दी गई है। वहीं पाबंदी को अनदेखा करते हुए लखनऊ से निकलने के बाद प्रियंका गांधी लगतार यूपी पुलिस को चकमा दे रहीं थीं। कई जगहों पर प्रियंका के काफिले को रोका गया लेकिन हर बार वो पुलिस बैरिकेडिंग को चकमा देकर निकल गईं लेकिन आखिरकार हरगांव में उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस दौरान प्रियंका गांधी की यूपी पुलिस की महिला जवान के साथ काफी बहस हुई। प्रियंका को हिरासत में लिए जाने बाद सीतापुर में कांग्रेस कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।