कोल्हान के स्वास्थ्य कर्मियों में आक्रोश, सुविधा बढ़ाने की मांग उठी

जमशेदपुर। एमजीएम मेडिकल कॉलेज में झारखंड राज चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का एक दिवसीय सम्मेलन का आयोजन हुआ।इस दौरान सम्मेलन में राज्य के 24 जिलों से संघ के अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष के साथ विभिन्न अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केंद्रों के आउटसोर्स कर्मचारियों ने भाग लिया। इससे स्वास्थ्य कर्मचारियों के 10 सूत्री मांगों पर आंदोलन शुरू करने पर विचार हुआ।

मौके पर प्रदेश सचिव अशोक कुमार ने कहा कि राज्य के सभी अस्पतालों में स्वास्थ्य कर्मचारियों की कमी है। सरकार को अस्पतालों में स्वास्थ्य कर्मचारियों की संख्या बढ़ानी चाहिए। वहीं, नए पेंशन स्कीम को बंद कर कर्मचारियों की सुविधा बढ़ाने चाहिए। संघ के प्रदेश महामंत्री अमरनाथ सिंह ने बताया कि सम्मेलन में स्वास्थ्य कर्मचारियों पर दिन पर दिन काम का बोझ बढ़ने लेकिन सुविधा नहीं बढ़ाने पर कोल्हान के स्वास्थ्य कर्मचारियों ने आक्रोश जताया है।

Share This News

Latest Articles