आईपीएल में इस खिलाड़ी पर लगी करोड़ो की बोली, जमशेदपुर से है गहरा नाता, झारखंड के लिए खेली कई तूफानी पारियां

Manju
By Manju
3 Min Read

जमशेदपुर : बोकारो के कुमार क्रशाग्र आईपीएल में दम दिखाएंगे। दिल्ली कैपिटल ने इस खिलाड़ी
को 7.20 रुपए में खरीदा है। आक्शन में इस फ्रेंचाइजी टीम ने कुमार कुशाग्र को बेस प्राइस से कहीं अधिक रकम देकर खरीदा है। इनका बेस प्राइस 20 लाख रुपए था। इन पर पहली बोली चेन्नई सुपर किंग्स ने लगाई। इसके बाद गुजरात टाइटंस बोली में शामिल हो गया। बाद में दिल्ली कैपिटल व गुजरात टाइटंस के बीच आखिरी मुकाबला चला। गुजरात टाइटंस ने इन पर आखिरी बोली सात करोड़ रुपए लगाई। लेकिन अंत में दिल्ली कैपिटल ने इन पर 7.20 करोड़ रुपए की बोली लगा कर अपनी टीम के शामिल कर लिया।

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में जगह बनाने वाले इस खिलाड़ी का जमशेदपुर से गहरा नाता है। कुशाग्र का पूरा परिवार कदमा के रामनगर स्थित विद्यापति टावर में रहता है। कुमार कुशाग्र ने दसवीं तक की शिक्षा लोयोला स्कूल बिष्टुपुर से की है। इसके बाद उन्होंने उच्च शिक्षा के लिए कोल्हान विश्वविद्यालय से संबद्धता प्राप्त कालेज जेकेएस कालेज मानगो से स्नातक कर रहा है। कुशाग्र के शशिकांत स्टेट जीएसटी के संयुक्त आयुक्त पद से सेवानिवृत्त हुए है। कुशाग्र की इस उपलब्धि पर पड़ोसी बधाइयां देते नहीं थक रहे। वहीं मां बेटे के घर लौटने का इंतजार कर रही है।

कुशाग्र के आईपीएल में चयन को लेकर कोल्हान विश्वविद्यालय के तमाम अधिकारियों और सभी खिलाड़ियों के बीच भी हर्ष का माहौल है। सभी ने इसके लिए कुमार कुशाग्रह को बधाई दी। इसके साथ ही विशेष रूप से कोल्हान के आयुक्त और विश्वविद्यालय के कुलपति मनोज कुमार, कुलसचिव राजेंद्र भारती, खेल पदाधिकारी डॉ मन्मथ नारायण सिंह, कोल्हान के क्रिकेट कोच अखिलेश सिंह सहित अन्य ने बधाई दिया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। आपको बताते चलें कुमार कुशाग्र पिछले वर्ष 2023 24 सत्र के दौरान कोल्हन विश्वविद्यालय की ओर से खेलते हुए लगभग 200 के करीब रन बनाकर टीम को पहली बार रोहिंटन बारिया ट्रॉफी में प्रवेश दिलाया था।

झारखंड के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज कुशाग्र ने झारखंड के लिए कई तूफानी पारियां खेली हैं। विजय हजारे ट्रॉफी में उनकी ऐसी ही एक पारी निर्णायक साबित हुई। महाराष्ट्र के खिलाफ 355 रनों का पीछा करते हुए कुशाग्र झारखंड के लिए छठे नंबर पर आए और 37 गेंदों में चार चौकों और पांच छक्कों की मदद से नाबाद 67 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी। उस दिन उपस्थित कई चयनकर्ता उनकी तूफानी बल्लेबाजी से प्रभावित हुए थे। साथ ही रणजी में दोहरा शतक और अंडर-19 में प्रदर्शन भी उसके चयन का आधार बना।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *