छह स्वर्ण पदक जीतकर योगासन प्रतिस्पर्धा में झारखंड ने रचा इतिहास, सभी राज्यों को पछाड़ बना चैंपियन

Anupam Kumar
1 Min Read

झारखंड : स्कूल गेम्स अंडर 19 योगासन प्रतिस्पर्धा में झारखंड की टीम ने कुल छह स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है।
इस प्रतियोगिता में झारखंड ने एकल और ग्रुप दोनों प्रतिस्पर्धाओ में स्वर्ण पर कब्जा जमाया। एकल प्रतियोगिता में पूर्वी सिंघभूम जिले के सुष्मित दासगुप्ता ने स्वर्ण जीता जबकि ग्रुप इवेंट में चाईबासा की अग्नि ओझा, रांची के मोहित कुमार, पूर्वी सिंघभूम के सुष्मित दासगुप्ता, रांची के अधिराज कुमार, रांची के शिवम् रंजन ने सामूहिक रूप से स्वर्णपर कब्जा जमाया।
इस प्रतियोगिता में देशभर के सभी राज्यों से 392 छात्रों ने भाग लिया था। स्कूल गेम्स के एकल एवं ग्रुप योगासन प्रतिस्पर्धा में झारखंड राज्य पहली बार 6 स्वर्ण पदक जीतकर ओवर आल चैंपियन बनी है। इससे पहले एकल प्रतिस्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीता गया था। मगर ग्रुप इवेंट में राज्य की टीम स्वर्ण पदक जीतने से चूक जा रही थी।

वहीं झारखंड की टीम की इस ऐतिहासिक सफलता पर राज्य शिक्षा परियोजना निदेशक किरण कुमारी पासी, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन सोरेंग मैनेजर संतोष सिंह, टीम की मार्गदर्शक कलावती कुमारी, सुषित बैनर्जी, शीला कुमारी ने सभी को बधाई दी है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *