कांग्रेस ने न्याय यात्रा का नाम बदल भारत जोड़ो न्याय यात्रा किया, 14 जनवरी से राहुल गांधी इस यात्रा की करेंगे शुरूआत

Anupam Kumar
2 Min Read

देश: 14 जनवरी से राहुल गांधी के नेतृत्व शुरु होने वाली न्याय यात्रा का नाम कांग्रेस ने परिवर्तित कर भारत जोड़ो न्याय यात्रा कर दिया है।

पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा केंद्र में 10 साल की अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए भावनात्मक मुद्दे उठा रही है और उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से आगामी लोकसभा चुनाव जीतने के लिए एकजुट होने को कहा।

खरगे ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा करने के लिए राहुल गांधी की सराहना की और विश्वास जताया कि मणिपुर से महाराष्ट्र तक उनकी भारत न्याय यात्रा सामाजिक न्याय के मुद्दों को राष्ट्रीय चर्चा के केंद्र में लाएगी।
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हम सभी कांग्रेसियों को एकजुट होना होगा और लोगों के सामने जमीनी मुद्दों पर भाजपा के झूठ, धोखे और गलत कामों का मुंहतोड़ जवाब देना होगा। उन्होंने नेताओं से अपने मतभेद दूर करने, आंतरिक मुद्दों को मीडिया में नहीं उठाने और एक टीम के रूप में काम करने को कहा।

खरगे ने आगे कहा कि भाजपा के सभी हमले कांग्रेस और इंडिया ब्लॉक पर होते हैं, क्योंकि एनडीए केवल नाम के लिए रह गया है, जबकि इंडिया ब्लॉक में प्रमुख जमीनी स्तर की पार्टियां हैं। उन्होंने कहा कि इंडिया ब्लॉक के पास एक मजबूत कैडर, आधार और विचारधारा है।

बैठक में कांग्रेस पार्टी के सभी नेता और मुख्यमंत्री मौजूद रहें।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *