मिरर मीडिया:-रविवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता ज्योति कु सिंह धनबाद में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से जुड़ी जानकारी देने मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने बताया कि राहुल के कार्यक्रम से भाजपा में बेचैनी है।2 से 3 फरवरी को पाकुड़ से राहुल झारखंड में प्रवेश करेंगे।दुमका जामताड़ा देवघर और दूसरे चरण में धनबाद आगमन होगा।
उन्होंने कहा कि झारखंड में सीट शेयरिंग में कोई समस्या नही है।नीतीश के द्वारा संयोजक पद को अस्वीकार किये जाने को लेकर कहा कि INDIA गठबंधन में नेतृत्व को लेकर और पीएम पद को लेकर कोई कंट्रोवर्सी नही है।
भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि आज देश की स्थिति बेहाल है।भाजपा की केंद्र में सरकार की वजह से है।इस बार की भारत जोड़ो न्याय यात्रा राहुल गांधी की राजनैतिक नही बल्कि वैचारिक यात्रा है। अभी देश मे राजनैतिक तानाशाही चल रही है।सामाजिक न्याय,आर्थिक न्याय और राजनैतिक न्याय को स्थापित करने को लेकर राहुल गांधी की यात्रा शुरू हो रही है।भारत में 7.09% से बढ़कर 10.9% बेरोजगारी हो गयी है।146 सांसदों को लोकसभा से बाहर कर 18 बिल पास कर दिया।सैकड़ो तारांकित प्रश्न हटा दिया गया
आयुष्मान भारत मे बड़े पैमाने पर गड़बड़ झाला हुआ।अयोध्या डेवलपमेंट प्रोजेक्ट में ठेकेदारों को अनुचित लाभ दिलवाया गया। राहुल की न्याय यात्रा का मकसद इन गुनाहों को आम लोगों तक पहुंचना है।