गौरव दिवस के रूप में मनायी गयी महादानवीर भामाशाह की पुण्यतिथि, तस्वीर पर माल्यार्पण व श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया गया नमन

Manju
By Manju
1 Min Read


जमशेदपुर : अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के जिलाध्यक्ष राकेश साहू के नेतृत्व में साकची (एमजीएम) भामाशाह गोलचक्कर में महादानवीर भामाशाह के 424 वां पुण्यतिथि को गौरव दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर भामाशाह जी की तस्वीर पर माल्यार्पण व श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनको नमन किया गया। साथ ही जरूरतमंद 51 लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया। मौके पर जिलाध्यक्ष राकेश साहू ने कहा कि आने वाले समय में जल्द ही इस गोल चक्कर पर भामाशाह जी की प्रतिमा लगाने का कार्य किया जाएगा।

युद्ध के दौरान महाराणा प्रताप जी ने अपने मित्र भामाशाह से मदद मांगा था फिर दानवीर भामाशाह जी ने अपना पूरा खजाना खोल दिया था। इसलिए उन्हें दानवीर भामाशाह कहा जाता है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से जिला कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार वरीय उपाध्यक्ष रंजीत कुमार साव, शिवलोचन साह, महासचिव पप्पू साहू, गौतम साहू राजेश प्रसाद बागबेड़ा थाना क्षेत्रीय अध्यक्ष संतोष गुप्ता, दीपक साहू, नंदकिशोर साहू, मुन्ना साहू, सत्यदेव प्रसाद, चंदन, काशी कुमार, जयनाथ साह, सुनील दास, जितेंद्र साहू, सागर साहू, प्रवीण साहू, यशवंत साहू, सूरज प्रसाद आदि उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *