बिष्टुपुर धर्म संस्था मंदिर में महा गणपति महायज्ञ का आयोजन

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : बिष्टुपुर स्थित धर्म संस्था मंदिर में चल रहे 76वें सास्था प्रीति समारोह के चौथे दिन बुधवार को यज्ञानुष्ठान महागणपति होमम के साथ आरंभ हुआ। महागणपति के लिए हवन के बाद यज्ञानुष्ठान के लिए बाहर से आए 32 विद्वान वेद पंडितों ने महा गणपति महायज्ञ का आयोजन किया। आज चौथे दिन भी महागणपति महायज्ञ जारी रहा। इस क्रम में जाप और पूजा के बाद एकाक्षर गणपति के लिए चतु:लक्ष हवन और चतुर्दश सहस्त्र मोदक हवन भी आयोजित हुआ। बाद में मंदिर के कार्यकारी अध्यक्ष पीएम शंकरन ने मंदिर में सभी देवताओं को महा दीपाराधन किया। इसके बाद प्रबंध समिति के सदस्यों ने सैकड़ो भक्तों के बीच प्रसाद वितरित किया। संध्या समय सत्यनारायण पूजा आयोजित हुई। जिसके बाद महा आरती हुई। इस दौरान वेद पंडितों ने चारों वेदों की कई ऋचाओं का पाठ भी किया। इसके बाद वहां उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच एक बार फिर भक्तों में प्रसाद वितरित किया गया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *