जमीन घोटाला मामले में पूछताछ कर रही ईडी ने बुधवार की शाम झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया। अब उन्हें गुरुवार को ईडी की विशेष अदालत में प्रस्तुत किया जाएगा। ईडी कोर्ट से रिमांड पर लेने के लिए आग्रह करेगी व अनुमति मिलने पर रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।
वहीँ हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद झारखंड के आदिवासी और मूलवासी संगठन में रोष है। गिरफ्तारी के विरोध में संगठन ने 1 फरवरी को झारखंड बंद का एलान किया है।
बता दें कि जमीन घोटाला प्रकरण में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 15वें आरोपित हैं, जिन्हें गिरफ्तार किया गया है। इनसे पहले 14 आरोपित गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
हालांकि विभिन्न जन संवाद माध्यमों और सोशल मीडिया प्लेटफार्म से प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्तमान राजनैतिक परिस्थिति के कारण 01 फरवरी 2024 को बुलाई गई बंद जो झारखंड मुक्ति मोर्चा के नाम से दर्शाया गया है
झारखंड मुक्ति मोर्चा इस खबर का खण्डन करती है तथा अपने नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से संयम बरतने की अपील करती है।