ग्रेजुएट कॉलेज की छात्राओं ने राज्य का बढ़ाया मान, हैंडबॉल में झारखंड तीसरे स्थान पर

Anupam Kumar
1 Min Read

जमशेदपुर। ग्रेजुएट कॉलेज ने की छात्राओं ने राज्य का बढ़ाया मान, हैंडबॉल में झारखंड तीसरे स्थान पर जमशेदपुर। साकची स्थित ग्रेजुएट कॉलेज की छात्राओं ने राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड का मान बढ़ाया है। झारखंड की बेटियों ने राष्ट्रीय हैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप में तीसरा स्थान प्राप्त किया है गंगटोक के सिक्के में आयोजित चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाली झारखंड टीम में ग्रेजुएट कॉलेज की छात्राएं शामिल है झारखंड महिला टीम में ग्रेजुएट कॉलेज की पेमी टोपनो, नीता शाह, रिया प्रमाणिक, अन्नपूर्णा मिश्रा तथा सलोनी शामिल है। ग्रेजुएट कॉलेज की कोच, प्रध्यापिका दीपिका कुजूर ने बताया कि रांची की सुमन कुजूर, मनीषा रानी, अनु टोपनो, सुमन तिर्की तथा कोमल केसरी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। बिहार की टीम विजेता और उपविजेता बनी। ग्रेजुएट कॉलेज की प्राचार्य डॉ मुकुल खंडेलवाल ने अपनी छात्राओं की इस जीत पर खुशी जाहिर करते हुए इन छात्राओं को आगे बढ़ने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने की शुभकामनाएं दी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *