मिरर मीडिया, धनबाद: आज भाजपा के शक्ति वंदन कार्यक्रम को लेकर गोविंदपुर में कार्यशाला का आयोजन, भारतीय जनता पार्टी गोविंदपूर पूर्वी मंडल के द्वारा शक्ति वंदन कार्यक्रम हेतु हरदेवराम स्मृति भवन में मंडल अध्यक्ष सुबोध सिंह के अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन किया गया। मंडल अध्यक्ष सुबोध सिंह ने कहा शक्ति वंदन कार्यक्रम को सफल बनाना है एवं लाभार्थी संपर्क अभियान के संदर्भ में कार्यकर्ताओं को अवगत कराया और कहा कि प्रत्येक लाभार्थी के घर पर पहुंचना है। अबकी बार भारतीय जनता पार्टी के वोट में कैसे वृद्धि होगी इसका मूल मंत्र भी दिया। सभी कार्यकर्ताओं ने फिर एक बार मोदी सरकार अबकी बार 400 पार मोदी जी की परिकल्पना को यथार्थ करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुबोध सिंह ने संचालन संजीव कुमार सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रयाग महतो ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सिंदरी विधानसभा के विस्तारक धर्मेंद्र महथा, सुबोध सिंह, संजीव कुमार सिंह, संगीत भट्टाचार्य जी, सविता बनर्जी, रेखा देवी, प्रयाग महतो, माला देवी, शीला देवी, अवधेश कुमार, बबलू महतो, अयूब अंसारी, दीपक मंडल, शिव गोस्वामी रंजीत कुमार, उज्जवल मंडल, धरणीधर गोस्वामी शामिल हुए।