
डिजिटल डेस्क। मिरर मीडिया: सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रांची पहुंच चुकी हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को भारतीय वायु सेवा के विशेष विमान से रांची पहुंचीं है ।
गार्ड ऑफ ऑनर से किया गया स्वागत
रांची एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को गार्ड ऑफ ऑनर देकर स्वागत किया गया। इस दौरान राज्यपाल सीपी राधाकृष्ण, मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन एवं मुख्य सचिव सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
रांची एयरपोर्ट से सेंट्रल यूनिवर्सिटी मनातू तक जाने वाली सड़कों पर सुरक्षा के लिए 1000 से ज्यादा जवानों को तैनात किया गया है। राष्ट्रपति के काफिले के गुजरने तक एयरपोर्ट से मनातू तक सड़क के सभी कट बंद कर दिये गये हैं। वहां सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया है।राष्ट्रपति का काफिला गुजरने के बाद वे सभी कट खोल दिए जाएंगे।
तीन छात्र चांसलर मेडल से होंगे सम्मानित
सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन छात्रों को चांसलर मेडल प्रदान करेंगी, जबकि 67 में से 58 छात्रों को गोल्ड मेडल दिया जाएगा। गोल्ड मेडल विजेताओं में 32 लड़कियां हैं जो राष्ट्रपति से पदक प्राप्त करेंगी।
ओडिशा जाएंगी राष्ट्रपति
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 1 घंटे तक रांची के मनातू स्थित सेंट्रल यूनिवर्सिटी में रुकेंगी। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद राष्ट्रपति सीधे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगी और वहां से सीधे ओडिशा चली जाएंगी।