
डिजिटल डेस्क। मिरर मीडिया: लोकसभा चुनाव से पहले राज्यभर में हलचल तेज हो गई है । इसी बीच मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग ने चार उप निर्वाचन पदाधिकारियों का स्थानांतरण किया है। साथ ही कार्मिक विभाग से प्राप्त सेवा के आधार पर नौ पदाधिकारियों का विभिन्न जिलों में उप निर्वाचन पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित किया है।
विभाग ने सोमवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी। मालूम हो कि ये सभी राज्य प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी हैं। कार्मिक विभाग ने इन सभी की सेवा जिलों में उप निर्वाचन पदाधिकारी के पद पर करने के लिए मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग को दी थी।
इन अधिकारियों का हुआ तबादला
नाम – कहां थे – कहां गए
- कानू राम नाग- सरायकेला खरसावां -पलामू
- धीरज कुमार ठाकुर -गोड्डा -लोहरदगा
- धीरेंद्र कुमार -बोकारो -दुमका
- प्रिंस गोडविन कुजूर- खूंटी -कोडरमा
इन अधिकारियों का हुआ पदस्थापन
- प्रतिभा कुजूर -बोकारो
- पवन कुमार महतो -सिमडेगा
- गौतम प्रसाद साहू -सरायकेला खरसावां
- मेरी मड़की- लातेहार
- प्रेमचंद कुमार सिन्हा -खूंटी
- वेदवंती कुमारी -चतरा
- अनिता केरकेट्टा -जामताड़ा
- पंकज कुमार -गोड्डा
- कालीदास मुंडा -धनबाद