जमशेदपुर।दुर्गा पूजा के अवसर पर जमशेदपुर शहरी क्षेत्र के लिए यातायात संचालन समिति 11 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक प्रत्येक दिन 11:00 बजे से अगले दिन प्रातः 6:00 बजे तक निम्नांकित यात्रा व्यवस्था मार्ग परिवर्तन तथा वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था की है यह व्यवस्था मूर्ति विसर्जन तक पूरे शहर में लागू रहेगी मानगो से आने वाली ऑटो रिक्शा मानगो बस बस स्टैंड चौक से सीधे एमजीएम अस्पताल होते हुए शीतला मंदिर होकर आम बागान के रास्ते से दिल्ली दरबार के रास्ते होते हुए सीधे साकची गोल चक्कर जाएगी। इसी प्रकार साकची से मानगो जानेवाली ऑटो रिक्शा बंगाल क्लब से सीधे किताब लाइन ओल्ड कोर्ट मोङ से मैरीन ड्राईव मोङ होते हुए केवल पुराने पुल के रास्ते ही मानगो की ओर जाएगी।दोनो सङक पर ऑटो के लिए वन वे व्यवस्था रहेगी। नई पुल से तथा एम जी एम अस्पताल के रास्ते मानगो की ओर कोई ऑटो रिक्शा मानगो पुल की ओर नही जाएगी क्योकि यह दण्डनीय है। साकची गोल चक्कर से होटल दिल्ली दरबार के रास्ता से आम बागान मैदान जाने वाली सड़क वन वे होगा। इस सड़क पर दो पहिया/तीन पहिया/चार पहिया छोटी वाहन आमबगान के रास्ते से केवल साकची गोलचक्कर आ सकती है।परंतु साकची गोलचक्कर से आमबगान की ओर आना वर्जित एवं दंडनीय होगा साक्षी से आम बागान जाने के लिए साकची गोल चक्कर से सीधे वो चाइना होटल बंगाल क्लब के पास से दाहिना मुड़कर जाना है।अथवा साकची गोलचक्कर से सीधे बारीडीह जानेवाली स्टेट माईल रोड से ठाकुरबाङी रोड या लाईन टैक रोड ही मुडकर आमबगान की ओर जाएगी। बारीडीह,सिदगोङा ,भालूबासा की ओर काशीपुर पूजा पण्डाल मे आने वाले वाहन कुम्हारपाङा की सामने वाली सङक से होकर ठाकुर प्यारा सिह हाई स्कूल मैदान एवं राजकीय आयुर्वेद मध्य विद्यालय के मैदान जाएगे। जहा वाहनो के पार्किंग की व्यवस्था की गई है। बारीडीह,सिदगोङा ,भालूबासा की ओर काशीपुर पूजा पण्डाल मे आने वाले वाहन कुम्हारपाङा की सामने वाली सङक से होकर ठाकुर प्यारा सिह हाई स्कूल मैदान एवं राजकीय आयुर्वेद मध्य विद्यालय के मैदान जाएगे। जहा वाहनो के पार्किंग की व्यवस्था की गई है।