डिजिटल डेस्क । धनबाद : लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली, आगामी लोकसभा आम चुनाव 2024 को लेकर नगर आयुक्त रविराज शर्मा एवं सहायक नगर आयुक्त दीपक कुमार द्वारा मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत नगर निगम कार्यालय से की गई। यह रैली कंबाइंड बिल्डिंग रोड के साथ पूजा टॉकीज, कोर्ट रोड, रणधीर वर्मा चौक, लुबी सर्कुलर होते हुए वापस नगर निगम कार्यालय पहुंची। तत्पश्चात नगर के भ्रमण हेतु जागरूकता रथ को रवाना किया गया। साथ ही सफाई कर्मचारियों द्वारा कचरा उठाओ वाहनों के माध्यम से गली मोहल्ले में जिंगल की सहायता से मतदाता जागरूकता संदेश देने हेतु निर्देशित किया गया।
रैली का नेतृत्व सहायक नगर आयुक्त संतोषनी मुर्मू द्वारा किया गया। इस दौरान नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा नारे लगाकर लोगों को आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में मतदान करने के लिये जागरूक किया तथा एक एक वोट के महत्व के बारे में लोगों को जानकारी दी।रैली के दौरान नगर आयुक्त ने कहा की आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढाने को लेकर नगर निगम , धनबाद के द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। जिसका मुख्य उद्देश्य लोकतांत्रिक मूल्यों और जिम्मेदारियों के प्रति एकजुटता और प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए पूरे जोश के साथ आगामी लोकसभा आम निर्वाचन 2024 को सफल बनाया जाए।

इस अभियान में सहायक नगर आयुक्त प्रकाश कुमार, सहायक नगर आयुक्त प्रसून कौशिक, नगर प्रबंधक रंधीर वर्मा, सीटी मिशन मैनेजर सुमन तिगा सहित सफाईकर्मी एवं एनयूअलएम की महिलाएं मौजूद थी।