जमशेदपुरविसर्जन जुलूस में श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराएगी रेडक्रॉस जमशेदपुर। मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान श्रद्धालुओं को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए रेडक्रॉस की टीम जमशेदपुर के चार चौक पर सक्रिय रहेगी। टीम में एंबुलेंस एवं फर्स्ट एड संसाधन रहेंगे ताकि जरूरत पड़ने पर किसी को तत्काल प्रारंभिक स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करा सके। रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव विजय कुमार सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नागरिकों की सेवा के लिए रेडक्रॉस वालंटियर साकची मुख्य गोलचक्कर, जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष, बिष्टुपुर बोधनवाला घाट तथा बिष्टुपुर मुख्य सड़क पर के रोड चौक में एंबुलेंस एवं फर्स्ट एड के साथ होंगे। उन्होंने बताया कि रेडक्रॉस के सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं को नजदीकी नदी की विसर्जन घाट पर सेवा देने का निर्देश दिया गया है। हालांकि जिला प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग की मदद से जमशेदपुर के 19 चौक चौराहों पर श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है। जिसमें विभिन्न अस्पतालों और नर्सिंग होम को भी शामिल किया गया है।
विसर्जन जुलूस में श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराएगी रेड क्रॉस
Leave a comment

