टाटानगर स्टेशन पर चेकिंग के दौरान दबोचे गए अपराधी, पिस्तौल बरामद, पूछताछ जारी

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : रेल पुलिस ने टाटानगर रेलवे स्टेशन पर चलाए गए चेकिंग के दौरान दो लोगों को पकड़ा है। रेल जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने इन दोनों अपराधियों को दबोचा। इन दोनों के पास से दो पिस्तौल बरामद किया गया है। दोनों जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भुइयांडीह निर्मल नगर निवासी अभिजीत मंडल उर्फ कांडी और निवासी गौरव कुमार राम है। पकड़े गए सीतारामडेरा के टकलू हत्याकांड का फरार आरोपी है। पूछताछ में अपराधियों ने पुलिस को बताया कि वे लोग मुंबई से 11 मार्च को आए थे। जमशेदपुर में रहकर फिर हावड़ा जा रहे थे। इस बीच उनको गिरफ्तार कर लिया गया। उनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। उनके पास से मोबाइल जब्त नहीं हुई है। वे लोग काफी दिनों से फरार चल रहे थे। जिनकी गिरफ्तारी हुई है। जमशेदपुर पुलिस भी अब उनको रिमांड पर लेगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *