बाबा श्याम की भव्य निशान यात्रा, 351 से अधिक भक्तों ने किया निशान अर्पण, राधा कृष्ण की झांकी रही आकर्षण का केंद्र

Manju
By Manju
2 Min Read

जमशेदपुर : फाल्गुन माह में शुक्ल पक्ष की एकादशी के शुभ अवसर पर बुधवार की सुबह टुइलाडूंगरी हिंदुस्तानी संघ स्कूल से बाबा श्याम की भव्य निशान यात्रा निकाली गयी। जो गोलमुरी शिव मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। जिसमें 351 से अधिक भक्त बाबा श्याम को निशान अर्पण किये। इससे पहले हिंदुस्तानी संघ स्कूल में सुबह 7 बजे 4 यजमान मधुसूदन जोशी, शंकर लाल अग्रवाल, राधेश्याम अग्रवाल और सुशील चौधरी ने सपत्नी ध्वजा पूजन किया और पंडित महेश शर्मा ने पूजा कराया। निशान पूजन में विधायक सरयू राय भी शामिल होकर राज्य और देश की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

विश्व के कल्याण की कामना के साथ इस धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन शहर की सामाजिक और धार्मिक चार संस्था श्री श्याम मंडल गोलमुरी, श्री श्याम मंडल टुइलाडूंगरी, श्री श्री शिव मंदिर समिति गोलमुरी एवम श्री श्याम महिला मंडल टुइलाडुंगरी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया था। निशान यात्रा गोलमुरी मेन रोड, गोलमुरी बाजार मस्जिद रोड और आकाशदीप प्लाजा से होते हुए शिव मंदिर पहुंची। लगातार हो रही बारिश में भी भक्त हाथों में निशान लेकर पूरे रास्ते भजन कीर्तन और बाबा के जयकारे करते चल रहे थे। जिससे पूरा माहौल भक्ति में हो गया था।

शोभा यात्रा में जहां सबसे आगे बैंड बाजा उसके पीछे हाथों में निशान लिए भक्त चल रहे थे। राधा कृष्ण की झांकी सहित बाबा श्याम के शीश की झांकी आकर्षण का केंद्र बना रहा। शोभा यात्रा में बारिश के साथ ही फूलों और इत्र की वर्षा भी हुई। रथ वाहन पर भव्य चलंत दरबार सजा था। इस दौरान पूरे रास्ते स्थानीय भजन गायक महावीर अग्रवाल, सोमी चौधरी, राकेश दीवाना, मोहन दीवाना ने बाबा श्याम के भजनों की शानदार प्रस्तुति की दी।

Advertisement
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *