लंबित योजनाओं को जल्द पूरा करने के उप विकास आयुक्त ने दिए निर्देश

Manju
By Manju
2 Min Read

जमशेदपुर : परमेश्वर भगत की अध्यक्षता में सांसद आदर्श ग्राम योजना, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना, मुख्यमंत्री स्मार्ट ग्राम योजना, आदर्श ग्राम योजना की समीक्षात्मक बैठक में कार्यपालक अभियन्ता पेयजल स्वच्छता प्रमंडल जमशेदपुर, डीपीएम जेएसएलपीएस, ट्रेनिंग कोर्डिनेटर आरसेटी, सहायक अभियंता, कला मंदिर, परियोजना पदाधिकारी, डीआरडीए उपस्थित थे।

उप विकास आयुक्त द्वारा कार्यपालक अभियंता, पेयजल व स्वच्छता प्रमंडल जमशेदपुर को निदेश दिया गया कि जिले में सांसद आदर्श ग्राम योजना अंतर्गत लंबित योजनाओं को जल्द से जल्द पूर्ण करें। साथ ही नव चयनित सांसद आदर्श ग्राम पंचायत- माटीहाना, प्रखण्ड-बहरागोड़ा के लिए नए योजनाओं का चयन कर जिला को प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया गया। डीपीएम जेएसएलपीएस को निदेशित किया गया कि मुख्यमंत्री स्मार्ट ग्राम योजना अंतर्गत ग्राम पंचायत-कांटाशोल के लिए आजीविका वर्धन के लिए सखी मंडल का चयन करते हुए सूची कला मंदिर को समर्पित करें। साथ ही नव चयनित सांसद आदर्श ग्राम पंचायत-माटीहाना, प्रखण्ड-बहरागोड़ा के लिए नए योजनाओं का चयन कर जिला को प्रतिवेदन समर्पित करना सुनिश्चित करें।

उप विकास आयुक्त द्वारा सहायक अभियंता, कला मंदिर को निदेश दिया गया कि MEZ अंतगर्त निर्माणाधीन भवन का छत ढलाई इसी माह के अंत तक पूर्ण करें। ट्रेनिंग कोर्डिनेटर आरसेटी को निदेश दिया गया कि लक्ष्य के विरूद्व डीपीएम जेएसएलपीएस के साथ समन्यक स्थापित करते हुए सभी आदर्श ग्रामों में आजीविका वर्धन के लिए ट्रेनिंग देना सुनिश्चित करें। साथ ही मुख्यमंत्री स्मार्ट ग्राम योजना अंतर्गत कला मंदिर व सभी संबधित विभागों को निदेश दिया गया कि स्मार्ट ग्राम योजना अंतर्गत अधतन प्रतिवेदन नियमित रूप से उप विकास आयुक्त को अनिवार्य रूप से समर्पित करना सुनिश्चित करेंगे। उप विकास आयुक्त द्वारा आदर्श ग्राम योजना, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना, मुख्यमंत्री स्मार्ट ग्राम योजना, आदर्श ग्राम योजना अंतर्गत अभिसरण से संबंधित सभी लंबित योजनाओं को पूरा करने के लिए सभी संबधित विभागों को निदेश दिया गया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *