जिले में कल 113 सेंटर पर टीकाकरण, ग्रामीण इलाके में केवल वॉक इन मोड में वैक्सीनेशन

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में बुधवार को कुल 113 केंद्रो पर टीकाकरण का कार्य किया जाएगा। शहरी क्षेत्र में 27 तथा ग्रामीण क्षेत्र में 75 केंद्रों पर 18 वर्ष के ऊपर के सभी लाभुकों का कोविड टीकाकरण किया जाएगा। वरीय प्रभारी वैक्सीनेशन कोषांग सह एसडीएम धालभूम संदीप कुमार मीणा ने बताया कि शहरी क्षेत्र में वॉक इन मोड व ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग दोनों माध्यम से टीकाकरण किया जा रहा है वहीं ग्रामीण क्षेत्र में सिर्फ वॉक इन मोड में टीका केंद्र सन्चालित किये जा रहे हैं। सभी लाभुकों से अपील की गई है कि कोरोना संक्रमण से सुरक्षा के मद्देनजर टीका अवश्य लगाएं। वैसे लाभुक जिनका दूसरा डोज पेंडिंग है उन सभी से निर्धारित समयावधि में अपना टीकाकरण कराते हुए कोरोना संक्रमण के प्रति इम्यूनिटी डेवलप करनेे की अपील की गई है। उन्होंने सभी लाभुकों से अपील करते हुए कहा कि मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें, बिना मास्क पहने घर से बाहर न निकलें। साथ ही टीका केंद्रों पर अनिवार्य रूप से सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करते हुए कतारबद्ध होकर टीका लें ताकि विधि व्यवस्था के संधारण में कोई बाधा उत्पन्न नहीं हो। cowin.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन स्लॉट बुक कर सकते हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *