Table of Contents
Dhanbad में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त और नियम संगत बनाने को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर यातायात पुलिस की पैनी नजर बनी है। बता दें की गुरुवार की शाम
पुलिस उपाधीक्षक यातायात के नेतृत्व में सिटी सेंटर, मेमको मोड़, स्टील गेट व रणधीर वर्मा चौक पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। वहीं शुक्रवार को भी यातायात पुलिस उपाधीक्षक अरविंद सिंह के नेतृत्व में शहर के कई क्षेत्रों में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया।

Dhanbad के इन जगहों पर चलाया गया वाहन जांच अभियान
बता दें कि यातायात पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में Dhanbad के कोर्ट मोड़, रणधीर वर्मा चौक, सिटी सेंटर पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इसी क्रम में धनबाद थाना के समीप थार में लगे ब्लैक फिल्म को हटाते हुए जुर्माना लगाया गया वहीं अन्य जगहों पर भी अभियान चलाते हुए कार्रवाई की गई।
करीब आधा दर्जन चार पहिया वाहनों से Dhanbad में वसूला गया जुर्माना
Dhanbad में वाहन जांच अभियान के तहत करीब आधा दर्जन चार पहिया वाहनों पर जुर्माना लगाते हुए शीशे से ब्लैक फिल्म को उतारा गया एवं लोगों से नियमों का पालन करने की अपील की गई। इस दौरान सिटी सेंटर के पास सड़क किनारे अवैध रूप से पार्क किए गए वाहन पर भी कार्रवाई की गई।
ये खबर भी पढ़े…..
- रेलवे का मेगा ब्लॉक! जनशताब्दी और इतवारी एक्सप्रेस समेत 24 ट्रेनें लंबे समय तक रद्द, रूट भी बदले
- निबंधन बंद, जनता परेशान! धनबाद की समस्या लेकर राजभवन पहुंचे डीड राइटर; तत्काल बहाली की मांग
- TMC Crisis: चुनाव आयोग के अल्टीमेटम के बाद आमने-सामने आए ममता और ऋतब्रत, मांगे नए सिंबल
- बाघमारा में CISF का ‘मास्टरस्ट्रोक’, 2655 टन कोयला बरामद; 74 वाहन भी जब्त
- साहिबगंज में बाढ़ग्रस्त इलाकों में सांसद-विधायक का दौरा, 1200 परिवारों को राहत सामग्री; विकास का भरोसा

