जमशेदपुर : कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय के निदेश पर आज मानगो नगर निगम के डिमना बस्ती, हिल व्यू कॉलोनी, गोपाल नगर , दयगुटू,न्यू पुरुलिया रोड ,जेके सोसाइटी तथा अन्य जगहों पर कुल 57 स्ट्रीट लाइट मरम्मति का कार्य कराया गयाl कार्यपालक पदाधिकारी ने नगर प्रबंधक निशांत कुमार को निदेश दिया की दीपावली को लेकर स्ट्रीट लाइट मरम्मति कार्य सुनिश्चित किया जाये, साथ ही रोस्टर बनाकर मोहल्लो तथा इलाकों मे स्ट्रीट लाइट मरम्मति कार्य कराया जाए। प्राप्त शिकायतों के आधार पर स्ट्रीट लाइट का जांच कराते हुए मरम्मती का कार्य कराया गया। पदाधिकारी ने लाईट संवेदक को नगर निगम क्षेत्रों में खराब पड़े सभी स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत का कार्य को प्राथमिकता देते हुए कराने का निर्देश दिया।
मानगो में 57 स्ट्रीट लाइट को कराया गया ठीक, दीपावली से पहले खराब पड़े सभी लाइटों की मरम्मति का आदेश
Leave a comment

