Table of Contents
Dhanbad DC सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी माधवी मिश्रा की अध्यक्षता में गुरुवार को Dhanbad के समाहरणालय स्थित सभागार में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधियों के साथ वित्तीय ट्रांजेक्शन से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों को लेकर बैठक की।
10 लाख या उससे अधिक के लेने देने वाले संदेहास्पद खातों पर विशेष नजर रखने के Dhanbad DC के निर्देश
इस दौरान उपायुक्त ने सम्बंधित बैंक के प्रतिनिधियों को कई आवश्यक दिशा- निर्देश देते हुए कहा कि चुनाव आयोग के द्वारा जारी वित्तीय ट्रांजेक्शन से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराए जाए। उपायुक्त ने सभी बैंकों के प्रतिनिधि से कहा कि किसी भी खाते में 10 लाख या उससे अधिक के लेने देने वाले संदेहास्पद खातों पर विशेष नजर रखे तथा इसकी सूचना उपायुक्त कार्यालय को भी दे वित्त मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जारी पत्र आदेश के अनुसार कई निर्देश दिए गए है।

एटीएम वैन में सभी संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज व आईडी कार्ड रखने के Dhanbad DC के निर्देश
Dhanbad उपायुक्त ने कहा कि विभिन्न बैंकों के एटीएम मशीन में नगद राशि जमा करने वाले एटीएम वैन में सभी संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज व आईडी कार्ड को वाहन में साथ रखें ताकि किसी प्रकार के जांच के क्रम में स्थिति स्पष्ट हो सके।
Dhanbad जिला अंतर्गत संदेहास्पद नगदी लेन-देन की सूचना प्राप्त करने का निदेश
उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता का उल्लघंन न हो, इस पर ध्यान रखने की जरूरत है। Dhanbad उपायुक्त ने कहा कि लोकसभा आम चुनाव के परिप्रेक्ष्य में निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण के अधीन निर्वाचन प्रक्रिया स्वच्छ बनाये रखने के लिए बैंकों के स्तर से संदेहास्पद नगदी लेन-देन पर समुचित कार्रवाई की जानी है। जिलान्तर्गत सभी बैंकों से निर्वाचन अवधी में संदेहास्पद नगदी लेन-देन की सूचना प्राप्त करने का निदेश दिया गया है। मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी कालिदास मुंडा, जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप शुक्ला, सभी बैंकों के प्रतिनिधि मौजूद रहें।
ये भी पढ़े…
- विश्व पर्यावरण दिवस पर NHAI का हरित अभियान, राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे हुआ व्यापक वृक्षारोपण
- झारखंड PESA नियमावली 2025: अब ग्राम सभाएं लेंगी बड़े फैसले, उपायुक्त ने अफसरों को दिए जमीन पर नियम लागू करने के निर्देश
- राशन, जमीन और… घर का कलेश! जानिए DC राजीव रंजन के जनता दरबार में क्यों रो पड़े फरियादी
- विश्व पर्यावरण दिवस: ‘सिर्फ पौधा लगाना काफी नहीं, जिम्मेदारी भी लें’, उपायुक्त राजीव रंजन की नागरिकों से अपील
- चक्रधरपुर मर्डर मिस्ट्री: पूर्व मुखिया संजय बोयपोई हत्याकांड का खुलासा, मुख्य साजिशकर्ता बिजू चौधरी समेत 5 गिरफ्तार

