ओड़िशा के विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी मंत्री अशोक चंद्र पंडा जमशेदपुर पहु

Anupam Kumar
1 Min Read

जमशेदपुर। ओड़िशा के विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी मंत्री अशोक चंद्र पंडा आज जमशेदपुर पहुंचे जहां उन्होंने शिष्टाचार के नाते गोलमुरी उत्कल समाज का दौरा किया।दरअसल मंत्री को उड़ीसा सरकार की ओर से जमशेदपुर से सटे पोटका के नजदीक उड़ीसा के तिरिंग में गरीबों के बीच आयोजित कार्यक्रम “बीजू स्वास्थ्य कल्याण स्मार्ट हेल्थ कार्ड” वितरण में शिरकत करना था और उसी क्रम में वे जमशेदपुर पहुंचे थे। मंत्री के आगमन पर गोलमुरी उत्कल समाज के अध्यक्ष अनंत नारायण पाढी ने अंगवस्त्र एवं समाज के महासचिव प्रदीप कुमार जेना ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। समाज की परंपरा का निर्वाह करते हुए मंत्री ने समाज परिसर में स्थापित ओडिशा के महापुरुष पंडित गोपाबंधु दास एवं उत्कल गौरव मधु बाबू जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।उसके बाद स्कूल के बच्चों और समाज के सदस्यों को संबोधित किया। आज के इस कार्यक्रम में समाज के वरीय उपाध्यक्ष अशोक कुमार सामंत, सचिव सुशील कुमार विश्वाल, श्री शैलेंद्र प्रसाद लेंका, कोषाध्यक्ष अजय कुमार जेना समेत समाज से जुड़े अन्य लोग और स्कूल के विद्यार्थी उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *