Jamshedpur : प्रकृति को समर्पित महापर्व छठ संपन्न, उगते सूर्य को श्रद्धालुओं ने दिया अर्घ्य, उमड़ा जनसैलाब

Manju
By Manju
1 Min Read

डिजिटल डेस्क । जमशेदपुर : लोक आस्था का महापर्व चैती छठ बुधवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ संपन्न हो गया। उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के बाद व्रतियों ने अपने 36 घंटे का निर्जला उपवास समाप्त किया। इसे लेकर दोमुहानी, खरकई नदी समेत तालाबों में व्रतियों की काफी भीड़ देखी गई। लोक आस्था का महापर्व छठ की छटा अब चैत्र मास को मनाए जाने वाले चैती छठ को लेकर बढ़ रही है। बड़ी संख्या में चैती छठ भी छठव्रती करने लगे हैं।

पर्व को लेकर छठ छठव्रती जहां नदी पहुंचे थे। वहीं कई लोगों ने आस-पास के तालाबों में भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। कई जगहों पर लोगों ने अपने घर की छत पर ही भगवान भास्कर को नेम निष्ठा हर्षोल्लास के साथ अर्घ्य अर्पित किया। प्रकृति को समर्पित प्राकृतिक समानों के साथ घर में बने पकवान को सूप में लेकर जल में खड़े होकर छठव्रतियों ने पूजा अर्चना की। पूजा के बाद लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

Advertisement
Share This Article