मिरर मीडिया : मानसून लौट रहा है इसी के साथ देश के कई स्थानों में जमकर बारिश हो रही है। जाहिर है कि इसके बाद ठंड की शुरुआत हो जाएगी। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि 26 अक्टूबर तक पूरे देश से मानसून वापस लौट सकता है। जबकि 9 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में अगले 5 दिन तक जमकर बारिश होने का अनुमान लगाया गया है। बता दें कि पहाड़ी इलाकों में पहले से ही भारी बारिश और बर्फबारी का माहौल है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में इन दिनों तेज बारिश हो रही है। आईएमडी के मुताबिक केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिण कर्नाटक में 29 अक्टूबर तक हल्की से मध्यम, भारी बारिश के साथ गरज और बिजली गिरने की संभावना है।
तटीय कर्नाटक के लिए इसी तरह का मौसम अलर्ट 4 दिन के लिए और तटीय आंध्र प्रदेश के लिए 24 घंटे का अलर्ट जारी किया है। वहीं हिमाचल प्रदेश और उत्तरी हरियाणा में अलग-अलग जगहों पर ओलावृष्टि की संभावना है। अगले 24 घंटों में जम्मू और कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में भारी बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है।