Table of Contents
Railway द्वारा यात्रियों की अत्याधिक भीड़ को देखते हुए सहरसा से नई दिल्ली एवं धनबाद से आनंद विहार के लिए एक-एक फेरे स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा।
Railway इन तारीखों और समय पर सहरसा से नई दिल्ली के लिए चलाईगी ट्रेन
गाड़ी संख्या 05557/05558 सहरसा-नई दिल्ली-सहरसा एक्सप्रेस स्पेशल (बरौनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, गोरखपुर के रास्ते): गाड़ी संख्या 05557 सहरसा-नई दिल्ली एक्सप्रेस स्पेशल दिनांक 18.04.2024 को सहरसा से 07.00 बजे खुलकर अगले दिन 07.00 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में, गाड़ी संख्या 05558 नई दिल्ली-सहरसा एक्सप्रेस स्पेशल दिनांक 19.04.2024 को नई दिल्ली से 10.00 बजे खुलकर अगले दिन 10.00 बजे सहरसा पहुंचेगी। इस स्पेशल में शयनयान श्रेणी के 18 कोच होंगे।

धनबाद-आनंद विहार- सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन का Railway करेगी परिचालन
गाड़ी संख्या 02395/02396 धनबाद-आनंद विहार-धनबाद सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल (कोडरमा-गया-डीडीयू-प्रयागराज के रास्ते): गाड़ी संख्या 02395 धनबाद-आनंद विहार सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल दिनांक 19.04.2024 को धनबाद से 18.00 बजे खुलकर अगले दिन 15.00 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी में, गाड़ी संख्या 02396 आनंद विहार-धनबाद सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल दिनांक 20.04.2024 को आनंद विहार से 19.20 बजे खुलकर अगले दिन 16.54 बजे धनबाद पहुंचेगी। इस स्पेशल में द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी का 1 एवं शयनयान श्रेणी के 19 कोच होंगे।
- Jamshedpur: MGM मेडिकल कॉलेज में बड़ा फेरबदल, 6 डॉक्टर बने एसोसिएट प्रोफेसर, कई का तबादला
- स्पेन सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए WhatsApp, Facebook, Instagram, TikTok पर लगाया बैन
- नगरपालिका चुनाव 2026: डीसी कर्ण सत्यार्थी ने की समीक्षा बैठक, बोले- ‘लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं’
- Jamshedpur: टाटा मोटर्स की ‘फरवरी रफ्तार’ से औद्योगिक क्षेत्र में लौटी रौनक, 12 हजार वाहनों का लक्ष्य
- जनता की अदालत में DC का सीधा संवाद: शिकायतों का लगा अंबार, मौके पर ही हुआ समाधान

