आजादी का अमृत महोत्सव के तहत जनकल्याणकारी योजनाओं से किया जा रहा है जागरूक
मिरर मीडिया : आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार राम शर्मा के निर्देश पर निरसा प्रखंड कार्यालय में विधिक सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया। इसकी जानकारी देते हुए अवर न्यायधीश सह सचिव नताशा बारला ने बताया कि निरसा प्रखंड कार्यालय में पीएलवी पंकज वर्मा एवं पैनल अधिवक्ता जमशेद काजी के द्वारा आयोजित विधिक सशक्तिकरण शिविर में लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में दिव्यांगों को ट्राई साइकिल, वैशाखी और व्हीलचेयर, लाभुकों को पीएम आवास योजना, वृद्धा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, श्रम कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड सहित अन्य लाभों का वितरण किया गया।एसएसकेबीसी उच्च विद्यालय निरसा में 60 छात्राओं के बीच प्रधानाध्यापक कृष्णा कुमार के नेतृत्व में निबंध एवं वाद – विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 5 मेधावी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रखंड विकास पदाधिकारी विकास कुमार राय, अंचल अधिकारी नितिन शुभम गुप्ता, एलियो अर्चना, प्रखंड प्रमुख, पार्षद, निरसा प्रखंड के सभी कर्मचारी एवं डालसा के सौरभ सरकार, राजेश कुमार सिंह, पीएलवी अबुल कलाम इत्यादि ने अहम भूमिका निभाई।