जमशेदपुर : आज द ग्रेजुएट स्कूल कॉलेज फॉर वूमेन ,जमशेदपुर में पंजाब एंड सिंध बैंक के द्वारा “सतर्कता जागरूकता सप्ताह” मनाया गया। मुख्य अतिथि के रुप में कॉलेज के प्राचार्या डॉ मुकुल खंडेलवाल थी। पंजाब एंड सिंध बैंक के शाखा प्रबंधक चंदन कुमार द्वारा प्राचार्या को स्वागत पुष्प गुच्छ व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। प्राचार्या ने कहा कि भ्रष्टाचार का उन्मूलन जनता को जागरूक कर किया जा सकता है। देश की आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक प्रगति में भ्रष्टाचार एक बड़ी बाधा है। इस दौरान शाखा प्रबंधक चंदन कुमार द्वारा कुछ बिंदुओं पर शपथ दिलाया गया।
इस अवसर पर बीएड के विभागाध्यक्ष डॉक्टर विशेश्वर यादव, डॉक्टर पूनम ठाकुर, प्रीति सिंह, डॉक्टर श्वेता बागडे, जया शर्मा के अलावा डॉ कमलेश कुमार कमलेंद्र, डॉक्टर मीरा कुमारी, डॉ अनुराधा कुमारी बीएड की छात्रा सुमन गुप्ता, शुभकामना सिंह, दीपा मंडल, सरस्वती कुमारी, नेहा कुमारी, रानी सरदार के द्वारा भ्रष्टाचार का उन्मूलन पर एक डिबेट हुआ। जिसमें नेहा कुमारी प्रथम, दीपा मंडल दूसरा, सुमन गुप्ता तृतीय स्थान प्राप्त किया। बीएड के छात्राओं को विजेताओं को मोमेंटो देकर पुरस्कृत किया गया।

इन बिंदुओं पर दिलाया गया शपथ
1. मैं प्रतिज्ञा करता हूं कि जीवन के सभी क्षेत्रों में ईमानदारी तथा कानून के नियमों का पालन करूंगा।
- ना तो रिश्वत लूंगा और ना ही रिश्वत दूंगा ।
- 3.सभी कार्य ईमानदारी और पारदर्शिता रीती से करूंगा।
- जनहित में काम करूंगा, भ्रष्टाचार कि किसी भी घटना का रिपोर्ट उचित एजेंसी को दूंगा।