Dhanbad: फिर धनबाद की सियासत में शामिल हुए बिनोद बाबू, कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा ने गंगाजल एवं दूध से धोई प्रतिमा

mirrormedia
2 Min Read
विनोद बिहारी महतो जी की प्रतिमा

डिजिटल डेस्क । धनबाद : Dhanbad आज, इंडिया महागठबंधन की कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह ने अपने जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की। उन्होंने स्वर्गीय बिहारी महतो चौक पहुंचकर अमर विनोद बिहारी महतो जी की प्रतिमा को गंगाजल एवं दूध से धोकर अभिषेक किया। उन्होंने पुष्पमाला पहनकर नमन किया और उनके योगदान को सलाम किया।

अनुपमा सिंह ने विनोद बिहारी महतो जी की प्रतिमा को गंगाजल एवं दूध से धोकर अभिषेक किया

अनुपमा सिंह ने झारखंड आंदोलन के प्रमुख और झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक बिहारी महतो को याद किया, जिन्होंने जनहित के मुद्दों के लिए संघर्ष किया। उन्होंने पंचेत डैम, मैथन डैम, सिंदरी कारखाने, आदि के बड़े मुद्दों पर लड़ा और लोगों के हक की रक्षा की। उन्होंने लोगों से कहा, “पढ़ो और लड़ो”।

अनुपमा सिंह ने विनोद बिहारी महतो जी की प्रतिमा को पुष्पमाला पहनकर नमन किया

गौरतलब है कि शुक्रवार को बिनोद बिहारी महतो की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ की गई थी। किसी ने प्रतिमा पर काला कपड़ा ढंक दिया था। अनुपमा सिंह ने कायरतापूर्ण अभद्र व्यवहार और गलत हरकत की कड़ी निंदा की और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

  • खबरें और भी हैं mirrormedia.co.in पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं, आप हमसे जुड़ सकते हैं Facebook, Instagram, X अपने सुझाव या खबरें हमें mirrormedia2019@gmail.com पर भेजें।
Share This Article
Follow:
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views