Jharkhand के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम की फिर बढ़ी रिमांड अवधि

KK Sagar
1 Min Read

Jharkhand के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम को फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। उनकी सोमवार को रिमांड अवधि ख़त्म हो गई थी बता दें कि आलमगीर आलम की 5 दिन की ED रिमांड अवधि खत्म होने के बाद सोमवार को उन्हें रांची स्थित पीएमएलए कोर्ट में पेश किया।

इस दौरान ED की ओर से कहा गया कि अभी और पूछताछ की जरूरत है लिहाजा आलमगीर आलम की 5 दिन की रिमांड दी जाए। दोनों पक्षों के वकीलों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने आलमगीर आलम को 3 दिन की रिमांड में भेजने का आदेश दिया।

गौरतलब है कि इस बार मंत्री को 3 दिन की ईडी की हिरासत में भेजा गया है। इसके पहले उन्हें क्रमश: 6 दिन और 5 दिन की ईडी रिमांड में भेजा गया था।

Advertisement
Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....