Table of Contents
Dhanbad के नेशनल हाइवे पर प्रतिबंधित थाई मांगुर मछलियों से भरा एक पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे उसमें रखी सारी मछलियां सड़क पर ही फ़ैल गई। घटना तोपचांची थाना क्षेत्र स्थित नेशनल हाईवे के पास कोटालड्डा स्थित ओवरब्रिज की है।
अनियंत्रित होकर पलटा थाई मांगूर मछली से भरा एक पिकअप वैन
प्राप्त जानकारी के अनुसार धनबाद जिले के तोपचांची थाना क्षेत्र अंतर्गत तोपचांची बाजार स्थित नेशनल हाईवे के कोटालड्डा स्थित ओवरब्रिज पर थाई मांगूर मछली से भरा एक पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गया।
टायर ब्लास्ट हो जाने के बाद गाड़ी हुई अनियंत्रित

वही वाहन चालक सुबोध कुमार ने बताया कि टायर ब्लास्ट हो जाने के बाद गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गया। मछली बंगाल से बिहार के औरंगाबाद ले जाया जा रहा था।
मछलियां रोड पर फैल गईं : ग्रामीण ले उड़े सारे मछली
वाहन दुर्घटना के बाद प्रतिबंधित सारी थाई मांगुर मछलियां रोड पर ही फैल गईं। सड़क का ऐसा नजारा था जैसे वहाँ मछलीयों की बरसात हुआ हो। इधर सड़क पर मछलीयां गिरने की जैसे ही, बात फैली आसपास के ग्रामीण मछलियां लूटने पहुंच गए। कुछ ही देर में ग्रामीणों ने रोड में बिखरे लगभग सभी मछलियों को लूट लिया।
पुलिस ने वाहन को सड़क से हटाकर जब्त किया
इधर दुर्घटना की सूचना मिलते तोपचांची पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया हालांकि पुलिस के पहुँचने से पहले ही सभी मछलियों लूट चुकी थी।
पुलिस ने तत्काल NH कर्मियों के सहयोग से दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वैन को सड़क से हटा कर आवागमन को चालू कराया। जबकि पिकअप वैन को तोपचांची पुलिस ने जब्त कर लिया। घटना के बाद तोपचांची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।