Jamshedpur : भीषण गर्मी, बढ़ा दी गई स्कूलों की छुट्टियां, इस तारीख को खुलेंगे स्कूल

Manju
By Manju
1 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : जिले में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। पारा 44 के पार चला जा रहा है। हीट वेव का प्रकोप भी जारी है। इसे लेकर जिले में स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी गयी है। उपायुक्त अनन्य मित्तल ने जिले में संचालित सभी कोटि के सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त व गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) व सभी निजी विद्यालयों में वर्ग- KG से वर्ग-12 तक की कक्षाएं12.06.2024 से 15.06.2024 तक के लिए बंद किए जाने का आदेश दिया गया है। इस अवधि के बाद सभी कक्षाएं अपने पूर्व निर्धारित समय पर संचालित होंगी। निजी विद्यालयों का संचालन संबंधित विद्यालय के दिशा-निर्देश के अनुरूप आरटीआई अधिनियम व प्रबंधन के प्रावधानों के तहत संचालित होंगे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू है।

Share This Article