डिजिटल डेस्क। मिरर मीडिया: असम में बाढ़ से मचा हाहाकार: असम में बाढ़ से हालात दिन पर दिन बिगड़ते जा रहे हैं एवं यहां की स्थिति ओर भी गंभीर होती जा रही है । ब्रह्मपुत्र सहित कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रहीं हैं।
27 लाख से अधिक लोग हुए प्रभावित
मालूम हो कि सोमवार को असम में बाढ़ से छह और लोगों की मौत हो गई, जिससे अब तक कुल मरने वालों की संख्या 72 हो गई है। राज्य में अभी भी 28 जिलों के 27.74 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।
काजीरंगा नेशनल पार्क में 137 जंगली जानवरों की मौत
वहीं,राज्य में आई विनाशकारी बाढ़ से काजीरंगा नेशनल पार्क में छह गैंडों समेत 137 जंगली जानवरों की मौत हो गई है। बता दें कि, पार्क अधिकारी 99 जानवरों को बचाने में कामयाब रहे, जिनमें दो गैंडे के बछड़े और दो हाथी के बछड़े शामिल हैं।
104 हॉग डियर, 6 गैंडे और 2 सांभर की बाढ़ के पानी में डूबने से मौत हो गई, जबकि 2 हॉग डियर की मौत किसी वाहन की चपेट में आने से हुई है। एक ओटर (पिल्ला) की अन्य कारणों से मौत हो गई। काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान की फील्ड निदेशक सोनाली घोष ने इसकी जानकारी दी है।
यहां पढ़े अन्य खबरें–
- खबरें और भी हैं mirrormedia.co.in पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं, आप हमसे जुड़ सकते हैं Facebook, Instagram, X अपने सुझाव या खबरें हमें mirrormedia2019@gmail.com पर भेजें।