Table of Contents
प्रमंडलीय आयुक्त, उत्तरी छोटानागपुर, हजारीबाग, सुमन कैथरीन किस्पोट्टा ने मंगलवार को प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय बाघमारा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के पश्चात आयुक्त ने प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा अंचलाधिकारी से विकास योजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की तथा उन्हें उचित दिशा निर्देश दिया गया।
केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की
बैठक के क्रम में उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराएं तथा उन्हें लाभान्वित करने के दिशा में उचित प्रयास किया जाना चाहिए। इस दौरान उन्होंने मनरेगा, आवास योजना, अबुआ आवास योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना, सर्वजन पेंशन योजना, पशुधन विकास योजना आदि योजनाओं की समीक्षा तथा संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि कोई भी लाभुक इससे वंचित न हो। ज्यादा से ज्यादा संख्या में लाभुकों को सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं से लाभान्वित करें।


योजनाओं के क्रियान्वयन में पूरी पारदर्शिता बरतने के निर्देश
साथ ही उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाएं, ताकि तय समय योजना पूर्ण हो तथा उसका उचित लाभ ग्रामीणों को मिलें। साथ ही उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में पूरी पारदर्शिता बरतें, ताकि सुनियोजित ढंग से योजनाओं को पूरा किया जाय और लोगों को उसका लाभ मिल सकें। योजनाओं का क्रियान्वयन तय समय हो, यह करें सुनिश्चित।
लंबित मामलों की ली जानकारी
उन्होंने लंबित म्यूटेशन, लगान रसीद, दाखिल खारिज, प्राप्त पत्रों की पंजी, निर्गत पंजी, जन आवेदन पत्रों की पंजी, रोकड़ पंजी, लॉग बुक, अग्रिम पंजी, भू लगान पंजी, अकेंक्षण पंजी, नीलम पत्र वाद, मनरेगा व अन्य विकास योजनाओं की जानकारी प्राप्त की तथा इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रखंड कार्यालय सरकार के कल्याणकारी योजनाओं को सभी योग्य लाभुकों तक पहुंचाने के लिए पूरी तत्परता से कार्य करें। प्रखंड कार्यालय आने वाले लोगों की समस्याओं को नियमानुसार तरीके से दूर करें ताकि उन्हें मुख्यालय तक नहीं आना पड़े।
इस दौरान अपर समाहर्ता विनोद कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी, बाघमारा, अंचलाधिकारी, बाघमारा समेत अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मी उपस्थित रहें।
ये खबर भी पढ़े….
- लातेहार में भीषण सड़क हादसा, कंटेनर ट्रक ने ऑटो और बाइक को मारी टक्कर; 6 की मौत
- बिहार-झारखंड में आंधी-तूफान का अनुमान यूपी-उत्तराखंड समेत कई राज्यों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
- रांची के सदर अस्पताल में नया जंतर-मंतर बन गया,सोरेन और राहुल गांधी का पुतला जलाने का ऐलान, CM आवास घेरने की भी दी धमकी
- मनातू में हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस, शहीद स्मारक पर वीर सपूतों को किया नमन
- बराकर नदी में नहाने के दौरान 17 वर्षीय युवक की डूबने से मौत, पांच घंटे बाद मिला शव

