डिजिटल डेस्क। मिरर मीडिया: धनबाद लिन्डसे क्लब में आयोजित एक कार्यक्रम में ए. के राय मेमोरियल ट्रस्ट के द्वारा धनबाद के स्पंदन संस्था को सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यों के लिए एक्सीलेंट अवार्ड से स्मानित किया गया।
जानकारी देते हुए स्पंदन संस्था के मीडिया प्रभारी नीलकमल खवास और अरविंदो बनर्जी ने बताया कि स्पंदन संस्था के अध्यक्ष मनोज मजूमदार सचिव बरनाली सेनगुप्ता एवं संस्था के सभी सदस्यों की उपस्थिति में इस समान से हमें सम्मानित किया गया। जो कि संस्था के लिए गर्व की बात है।
मालूम हो कि संस्था पिछले कई दिनों से सोशल एवं कल्चरल क्षेत्र में काम कर रहे हैं जिसमें उद्देश्य विशेष कर धनबाद और आसपास के उभरते कलाकारों को मनोबल को प्रोत्साहित करते हैं।स्पंदन संस्था के सभी सदस्यों ने ए के राय मेमोरियल ट्रस्ट को तहे दिल से बधाई दी है।
यहां पढ़े अन्य खबरें–
- खबरें और भी हैं mirrormedia.co.in पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं, आप हमसे जुड़ सकते हैं Facebook, Instagram, X अपने सुझाव या खबरें हमें mirrormedia2019@gmail.com पर भेजें।

