Jharkhand के DGP पद से हटाए गए अजय कुमार सिंह : अनुराग गुप्ता बने झारखंड के नए DGP

KK Sagar
2 Min Read

Jharkhand के DGP अजय कुमार सिंह को उनके DGP पद से हटा दिया गया है। अजय कुमार सिंह को सरकार ने अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड रांची के पद पर पदस्तापित किया है। जबकि ACB सह सीआईडी डीजी रहे अनुराग गुप्ता को झारखंड का नया DGP बनाया गया है। इस बाबत सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है। अनुराग गुप्ता झारखंड के प्रभारी डीजीपी के तौर पर योगदान देंगे। प्रभारी डीजीपी के साथ साथ अनुराग गुप्ता ACB और सीआईडी डीजी का भी काम देखेंगे।

अनुराग गुप्ता 1990 बैच के तेज तर्रार IPS अफसर

अनुराग गुप्ता 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी की पहचान एक तेज तर्रार आईपीएस अफसर के रूप में की जाती है। वर्ष 2022 में अनुराग गुप्ता को डीजी रैंक मिला था। जिसके बाद सबसे पहले उन्हें डीजी ट्रेनिंग बनाया गया था।

पद से हटाने के बाद पुलिस हाउसिंग भेजे गए अजय कुमार सिंह

पद से हटाने के बाद तत्कलीन डीजीपी अजय कुमार सिंह को सरकार ने अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड रांची के पद पर पदस्तापित किया है। वहीं एक अन्य सीनियर आईपीएस अधिकारी प्रशांत कुमार को अपर पुलिस महानिदेशक संचार एवं तकनीकी सेवाएं रांची के पद पर पुलिस महानिदेशक के कोटि में उत्क्रमित करते हुए पुलिस महानिदेशक संचार एवं तकनीकी सेवाएं रांची के पद पर पदस्थापित किया है।

1989 बैच के अधिकारी हैं अजय कुमार सिंह

1989 बैच के अधिकारी रह चुके अजय कुमार सिंह को पिछले साल फरवरी में झारखंड का डीजीपी बनाया गया था। उससे पहले वो एसीबी में डीजी पद पर पोस्टेड थे। अजय कुमार सिंह हजारीबाग और धनबाद के एसपी भी रह चुके हैं। डीजीपी झारखंड बनने से पहले वो पुलिस हाउसिंग एमडी थे।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....