Table of Contents
साइबर क्राइम में संलिप्त साइबर अपराधी को धनबाद रेलवे सुरक्षा बलों ने साइबर सेल, रांची के द्वारा भेजे गए लोकेशन को ट्रेस कर पकड़ा गया Dhanbad स्टेशन से पकड़ लिया। उक्त व्यक्ति के विरुद्ध साइबर क्राइम पुलिस थाना, रांची में कांड सं 179/24, दिनांक- 25/07/2024, U/S 318(4), 319(2), 336(3), 338, 340(2), 61 BNS तथा U/S 66(B), 66(C), 66(1) IT Act दर्ज है। अग्रिम कारवाई हेतु रेसुब पोस्ट धनबाद के द्वारा साइबर क्राइम पुलिस थाना, रांची के पुलिस निरीक्षक मनोज कुमार राय को उपरोक्त साइबर अपराधी सुपूर्द किया गया।
साइबर सेल DSP की सूचना पर धनबाद रेलवे सुरक्षा बल ने धनबाद स्टेशन से पकड़ा
प्राप्त जानकारी के अनुसार रांची साइबर सेल DSP नेहा वाला ने उक्त अपराधी मो० समीर अंसारी की शक्तिपूंज एक्सप्रेस या शताब्दी एक्सप्रेस से धनबाद से हावड़ा जाने की सूचना दी साथ ही उक्त अपराधी की पहचान हेतु फोटोग्राफ और पकड़ने के लिए अपराधी का लोकेशन भी भेजा।
अपराधी ने बताया कि वो फ्लाइट से कोलकाता से चेन्नई तथा चेन्नई से कोलंबो (श्रीलंका) भागने वाला था
इधर उक्त अपराधी का लोकेशन धनबाद स्टेशन के आस-पास पाए जाने के आधार पर प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में धनबाद रेसुब की टीम ने सादे लिवास में धनबाद स्टेशन के प्लेटफार्म सं 7-8 की घेराबंदी कर चेकिंग के दौरान कालका छोर ब्रिज के पास उक्त व्यक्ति को पकड़ लिया गया। पूछताछ के क्रम में साइबर अपराधी ने बताया कि वो फ्लाइट से कोलकाता से चेन्नई तथा चेन्नई से कोलंबो (श्रीलंका) भागने वाला था।
साइबर अपराधी को किया गया सुपूर्द
पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम मो० समीर अंसारी बताया जो धनबाद के झरिया स्थित एना इस्लामपुर का रहने वाला है। वहीं अपराधी की पहचान पुख्ता करने के बाद उक्त व्यक्ति को रेसुब पोस्ट धनबाद पर लाया गया। जबकि 1 अगस्त को अग्रिम कारवाई हेतु रेसुब पोस्ट धनबाद के द्वारा साइबर क्राइम पुलिस थाना, रांची के पुलिस निरीक्षक मनोज कुमार राय को उपरोक्त साइबर अपराधी को सुपूर्द कर दिया गया।
ये भी पढ़े….
- पलामू पुलिस का कमाल! गुम/चोरी हुए 88 मोबाइल खोजकर मालिकों को लौटाए : लोगों के खुशी से खिल उठे चेहरे
- NEET UG 2026 कैंसिल होने से भड़के जमशेदपुर के छात्र, केंद्रीय मंत्रालय के खिलाफ किया पुतला दहन
- Jamshedpur Womens University: 18 मई से शुरू होंगी UG परीक्षाएं, नई शिक्षा नीति के तहत छात्राओं को मिलेगा बड़ा फायदा
- धनबाद स्टेशन पर चला बड़ा टिकट चेकिंग अभियान, 68 यात्री पकड़े गए, वसूला गया ₹30 हजार से अधिक जुर्माना
- धनबाद रेल मंडल में कर्मचारियों के लिए मदद का हाथ, शिक्षा और इलाज के लिए बांटी गई सहायता राशि

