मिरर मीडिया : देश में कोरोना संक्रमण के जारी आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में 11 हजार 466 नए मामले पाए गए। वहीं इस दौरान 460 लोगों की मौत हो गई। मंत्रालय के मुताबिक बीते 1 दिन में कोरोना से 11 हजार 961 लोग ठीक होकर घरों को लौटे। वहीं प्राप्त जानकारी के अनुसार देश में फिलहाल 1 लाख 39 हजार 683 एक्टिव केस हैं। इसके साथ ही अब तक 3 करोड़ 37 लाख 87 हजार 47 कोविड संक्रमित डिस्चार्ज हो चुके हैं। वहीं अब तक 4 लाख 61 हजार 849 लोगों की मौत हो चुकी है।
टीकाकरण पर बात करें तो मंत्रालय के मुताबिक मंगलवार तक कुल संख्या 1 अरब 9 करोड़ 63 लाख 59 हजार 208 खुराक दी जा चुकी है जिसमें से 52 लाख 69 हजार 137 खुराक मंगलवार को दी गई।