झारखंड सरकार ने बड़ी संख्या में स्वास्थ्य विभाग में तबादला किया है। बता दें कि उप निदेशक, सिविल सर्जन एवं चिकित्सा पदाधिकारियों का स्थानांतरण करते हुए पद स्थापित किया है। जानकारी दें दें की झारखंड सरकार स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा इसके लिए अधिसूचना भी जारी कर दी है।


जारी अधिसूचना के तहत जामताड़ा सिविल सर्जन को स्थानांतरित करते हुए बोकारो के सिविल सर्जन के पद पर पदस्थापित किया गया है। वहीं बोकारो के सिविल सर्जन दिनेश कुमार को स्थानांतरित करते हुए चतरा में सिविल सर्जन के पद पर पदस्थापित किया गया है।