अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला कमिटी के पुनर्गठन हेतु जल्द होगी चुनाव की घोषणा : मतदान से लेकर मतगणना तक चुनाव आयोग करेगी कार्य

KK Sagar
3 Min Read

अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ जिला इकाई धनबाद की जिला स्तरीय कमिटी के पुनर्गठन हेतु एक बैठक चुनाव आयोग के सदस्यों के साथ धनबाद के बी. एस. एस. बालिका उच्च विद्यालय में जिलाध्यक्ष संजय कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

जिला कमिटी के पुनर्गठन हेतु चुनावी शंखनाद

बैठक में जिला कमिटी के पुनर्गठन हेतु चुनावी शंखनाद करते हुए धनबाद जिले के सभी 17 शैक्षिक अंचलों के निर्वाचित प्रतिनिधियों की सूची अर्थात जिला कमिटी के चुनाव हेतु मतदाता सूची की प्रति, संघीय संविधान की प्रति व चुनाव संबंधी अन्य आवश्यक दस्तावेज चुनाव आयोग के सदस्यों को हस्तगत करा दिया गया।

नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ होने से लेकर मतदान समाप्ति तक लागू रहेगा आदर्श आचार संहिता

ज्ञात हो कि 9 सदस्यीय चुनाव आयोग का गठन पूर्व में ही जिला कार्यकारिणी के द्वारा किया गया था। चुनाव आयोग में दिलीप कुमार कर्ण, कुमार वंदन, संतोष कुमार, प्रभात रंजन, अनवर हुसैन, सुनील कुमार, संजीत कुमार पासवान, अशोक कुमार और कुलदीप शामिल हैं।

Advertisement

आज से ही चुनाव आयोग एक स्वतंत्र और निष्पक्ष एजेंसी के रूप कार्य करते हुए एक निश्चित तिथि को मतदाता सूची का प्रकाशन, नामांकन प्रारंभ होने की तिथि, नामांकन की अंतिम तिथि, स्क्रूटनी की तिथि, नामांकन वापसी की तिथि, चुनाव प्रचार का समय का निर्धारण, मतदान की तारीख आदि की घोषणा करेगा। नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ होने से लेकर मतदान समाप्ति तक आदर्श आचार संहिता लागू रहेगा। संघीय कार्यकारिणी उनके अनुरोध पर रचनात्मक सहयोग प्रदान करेगा। संघीय संविधान के आलोक में चुनाव हेतु अन्य आयाम निर्धारित करना यथा नामांकन शुल्क का निर्धारण, मतपत्र की छपाई, पारदर्शी तरीके से मतगणना कराना चुनाव आयोग का कार्य और दायित्व होगा।

बैठक में काफ़ी संख्या में शिक्षक रहें उपस्थित

आज की बैठक में जिलाध्यक्ष संजय कुमार, राजकुमार वर्मा, शंभू शरण अम्बष्ट, अशोक कुमार, दिलीप कुमार कर्ण, कुमार वंदन,संतोष कुमार, प्रभात रंजन, सुनील कुमार, संजीत कुमार पासवान, अनवर हुसैन, अशोक कुमार, नीरज कुमार मिश्रा, मदन प्रसाद नायक आदि समेत दर्जनों शिक्षक शामिल थे।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....