Independence Day -भारत के 78वें स्वतंत्रता दिवस पर 11वीं बार राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे PM मोदी : मौसम डाल सकती है खलल

KK Sagar
2 Min Read

Independence Day -भारत के 78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का गवाह बनने के लिए दिल्ली स्थित लाल किला पूरी तरह से सज चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लगातार 11वीं बार राष्ट्रीय ध्वज फहराने वाले हैं। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नें 78 वें स्वतंत्रता दिवस पर सभी देशवासियों को शुभकामनायें दी है उन्होंने एक्स पर लिखा है कि सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की ढेरों शुभकामनाएं। जय हिंद!

बता दें कि स्वतंत्रता दिवस पर अपने तीसरे कार्यकाल के पहले संबोधन में वह पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को पीछे छोड़ देंगे। मनमोहन सिंह ने 2004 से 2014 के दौरान लाल किले की प्राचीर से 10 बार तिरंगा फहराया था। इस मामले में मोदी जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी के बाद तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। नेहरू को यह सम्मान 17 और इंदिरा गांधी को 16 बार मिला था।

लालकिले की प्राचीर से अपने संबोधन में वह कई मुद्दों को रख सकते हैं। इस दौरान विकसित भारत का विषय उनके संबोधन में प्रमुखता से छाया रह सकता है। माना जा रहा है कि वह अपने संबोधन में बांग्लादेश में संकट की स्थिति, विशेष रूप से अल्पसंख्यक हिंदुओं को निशाना बनाए जाने का उल्लेख भी कर सकते हैं। ऐसा इसलिए हो सकता कि कई हिंदू संगठनों ने इस मुद्दे को मजबूती से उठाया है और उन्होंने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हिंसा की घटनाओं का विरोध सड़क पर उतर कर किया है। मोदी इस बात पर विस्तार से चर्चा कर सकते हैं कि पिछले 10 वर्षों में शुरू किए गए सुधारों, विकास कार्यक्रमों और कल्याणकारी उपायों का लेखा जोखा रख सकते हैं।

हालांकि इस बार मौसम भी थोड़ी खलल डाल सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज 78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान लाल किला क्षेत्र में सुबह 4 बजे से दोपहर 12 बजे तक हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की भविष्यवाणी की है। मौसम एजेंसी ने भविष्यवाणी की है कि दोपहर बाद भी हल्की बारिश हो सकती है।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....