Jharkhand कांग्रेस में फेरबदल -केशव महतो कमलेश बने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तो रामेश्वर उरांव को नियुक्त किया गया कांग्रेस विधायक दल का नेता

KK Sagar
1 Min Read

Jharkhand में कांग्रेस ने फेरबदल करते हुए केशव महतो कमलेश को अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया है। इसके लिए कांग्रेस नें पत्र भी जारी किया है। ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी के जनरल सेक्रेटरी KC वेणुगोपाल द्वारा जारी पत्र के अनुसार कांग्रेस के केंद्रीय अध्यक्ष ने झारखंड के निवर्तमान पीसीसी अध्यक्ष राजेश ठाकुर को हटाते हुए केशव महतो कमलेश को तत्काल प्रभाव से झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

वहीं इसके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष ने रामेश्वर उरांव को भी तत्काल प्रभाव से झारखंड में कांग्रेस विधायक दल का नेता नियुक्त करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....