Jharkhand की राजनीति का आज अहम दिन : BJP में शामिल होकर हेमंत सरकार को चुनौती देंगे चंपाई

KK Sagar
1 Min Read

झारखण्ड की राजनीति का आज अहम दिन है। आज झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होंगे। लिहाजा Jharkhand की राजनीति पूरी तरह बदलने का संकेत है।

झारखंड की राजधानी रांची में BJP कार्यालय में झारखंड चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान एवं सह प्रभारी हिमंत विस्वा सरमा चंपाई सोरेन को बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कराएंगे। मौके पर झारखण्ड BJP के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी सहित बीजेपी के कई बड़े नेता शामिल होंगे।

वहीं सितंबर के दूसरे सप्ताह में एक बड़ी रैली का आयोजन किया जाएगा जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल होंगे। बता दें कि विगत दिनों चंपाई सोरेन अमित शाह से मुलाक़ात की थी जिसके बाद ही उनके भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की पुष्टि की गई।

Advertisement
Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....