भाजपा के हुए कोल्हान टाइगर,बाबूलाल मरांडी ने माला पहनाकर चंपई सोरेन का किया स्वागत

mirrormedia
2 Min Read

डिजिटल डेस्क। मिरर मीडिया: चंपई सोरेन अब भाजपा के हो गए हैं। आधिकारिक रूप से उन्होंने शुक्रवार को बीजेपी ज्वाइन कर ली है। धुर्वा के शाखा मैदान में आयोजित समारोह में पूर्व सीएम चम्पई सोरेन को भाजपा की सदस्यता की शपथ दिलाई गयी। बाबूलाल मरांडी ने उन्हें माला पहनाकर अपने संगठन में शामिल किया। इस दौरान शिवराज सिंह चौहान व हिमंता बिस्वा सरमा ने भी उनका स्वागत करते हुए अभिवादन किया।

चंपई सोरेन के साथ बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता बीजेपी में हुए शामिल

महीनों की जद्दोजहद व लुकाछिपी के बाद 30 अगस्त को चंपई सोरेन भाजपा में शामिल हो गए। उनके साथ बड़ी संख्या में झामुमो के कार्यकर्ता भी भाजपा में शामिल हुए।

कोल्हान क्षेत्र में चंपई सोरेन की एक अलग पहचान

कोल्हान में चंपई सोरेन की एक अलग ही पहचान है। गरीबों से लेकर ऊंचे घरानों के लोग उनके दरबार में अपनी समस्याओं को लेकर आते हैं और अपनी समस्याओं का निदान कर जाते हैं।

कोल्हान टाइगर ने मजदूरों के लिए किए हैं कई आंदोलन

मालूम हो कि कोल्हान टाइगर चंपई सोरेन ने मजदूरों के हित में कई आंदोलन किए। उनके आंदोलन की शक्ति इतनी थी कि कोई उद्योगपति उनके सामने आवाज ऊंचा कर बात नहीं कर सकते थे।

चंपई सोरेन ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन को सौंपा था इस्तीफा

बता दें कि बुधवार की शाम को ही चंपई सोरेन ने अपना इस्तीफा दिशोम गुरु शिबू सोरेन को सौंप दिया था। सूत्रों के अनुसार, चंपई सोरेन 30 अगस्त को भाजपा में शामिल होने के बाद दो दिनों तक रांची में ही रुकेंगे। यहां रुककर अगली राजनीति में अगला क्या कदम उठाना है, इस पर गहन मंथन करेंगे।

  • खबरें और भी हैं mirrormedia.co.in पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं, आप हमसे जुड़ सकते हैं Facebook, Instagram, X अपने सुझाव या खबरें हमें mirrormedia2019@gmail.com पर भेजें।
Share This Article
Follow:
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views